नई दिल्ली, जुलाई 20 -- नई दिल्ली, का. सं.। राजधानी में एक और मध्यस्थता केंद्र की शुरुआत हो गई है। शिवालिक में शनिवार को 'डीआरएफ कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशंस-मेडिएशन सेंटर' का उद्घाटन किया गया। यह पहल पारिवारिक, व्यावसायिक और नागरिक विवादों को बिना मुकदमेबाजी के हल करने के उद्देश्य से की गई है। मुख्य अतिथि विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि आज के दौर में मध्यस्थता न्याय प्रणाली का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। इससे अदालतों पर लंबित मुकदमों का बोझ घटता है। संस्थापक अधिवक्ता जूही अरोड़ा ने भी मध्यस्थता केंद्र को समय की जरूरत बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...