बोकारो, जून 17 -- सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल, करगली द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे योग जागरूकता अभियान के तहत सीआईएसएफ परिवार कल्याण संगठन 'संरक्षिका' के तत्वावधान में महिलाओं के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं समग्र कल्याण को प्रोत्साहित करना था। योग सत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- पीएसी जवानों ने किया योगाभ्यासयोग सत्र का अनुभव प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को तनाव प्रबंधन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा दैनिक दिनचर्या...