मेरठ, मार्च 7 -- इनर व्हील जिला 310 का जिला स्तरीय होली समारोह 'श्रृंगार उत्सव' शनिवार को उत्सव मंडप में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम इनर व्हील क्लब मवाना, मवाना रेनबो और मवाना मैत्री के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगठन वाइस प्रेसिडेंट इलेक्ट सोनल बंसल रहीं। इस दौरान क्लब पदाधिकारियों को कॉलर पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा सभी सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में ब्रज और राजस्थान की होली थीम पर नृत्य प्रस्तुतियां, ग्रुप डांस और रैंप वॉक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्लबों की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में मेरठ क्लब प्रथम, खुर्जा मंजरी द्वितीय और मुजफ्फरनगर मेरीगोल्ड तृतीय स्थान पर रहे, जबकि मेरठ प्लेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.