भोपाल, सितम्बर 30 -- 'यह प्रमाणित किया जाता है कि श्री डंकी, पिता का नाम डंकी फादर ने B.Sc. Nursing की ट्रेनिंग ली है।' जी हां, आपने सही पढ़ा। हर कोई इस बात को जानकर हैरान है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सर्टिफिकेट की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस प्रमाणपत्र को मध्य प्रदेश की नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल द्वारा जारी किया गया है। इसमें प्रशिक्षण लेने वाले कॉलम में डंकी, फोटो वाली जगह पर गधे की तस्वीर और पिता के कॉलम में डंकी फादर दर्ज है।2050 रुपये फीस जमा होते ही जारी हुआ सर्टिफिकेट पूरा मामला मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन व्यवस्था से जुड़ा है। NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का दावा है कि ऑनलाइन 2,050 रुपये फीस जमा करने के कुछ ही मिनटों बाद नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया। इस मामले ने ऑनलाइन पोर्टल...