नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा, कांग्रेस के चीखने-चिल्लाने से देश का हित चाहने वाले सरकार के कट्टर विरोधियों को भी अपनी बात कहने का मौका नहीं मिलता। इसके साथ ही पीएम ने राहुल गांधी को जमकर घेरा। पीएम ने राहुल गांधी को कांग्रेस का फेल प्रोडक्ट बताया। तंज कसते हुए कहा- "पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी। साल भर में हमारे श्रीहरिकोटा से उतनी लॉन्चिंग नहीं होती, जितनी एक साल में कांग्रेस के लोग अपने नेता को लॉन्च करने की विफल कोशिश कर लेते हैं।"अंगूर इतने खट्टे हैं कि कांग्रेस अंगूर की बेल को ही काटने में लग गई पीएम मोदी ने आगे कहा- "साथियों कांग्रेस को जो अपनी दुर्दाश करनी हो करे, इससे हमें कोई समस्य...