नई दिल्ली, जून 27 -- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में यूपी कांग्रेस ने पीएम मोदी को लेटर भेज कर बड़ी मांग कर दी है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर व्यापक एवं सर्वस्वीकार्य स्वरूप में नए सिरे से पुनर्गठन करने का आग्रह किया है। पत्र में शरद शुक्ला ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था और सदियों के संघर्ष का प्रतीक है। ऐसे में मंदिर की व्यवस्था से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनविश्वास के अनुरूप होनी चाहिए। पीएम मोदी को कांग्रेस के इस पत्र में कई सुझाव भी दिए गए हैं। उन्होंने क...