नई दिल्ली, फरवरी 15 -- बांग्लादेश में बहुमत हासिल करने के बाद बीएनपी ने भारत को नसीहत देना शुरू कर दिया है। बीएनपी चीफ तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कहा कि भारत को अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देना चाहिए और शेख हसीना को प्रत्यर्पित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को बांग्लादेश में बीएनपी को मिले प्रचंड जनादेश का सम्मान करना चाहिए और अपनी सोच में बदलाव करना चाहिए। इसके साथ ही बांग्लादेश ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के सत्ता से हटने के बाद भारत के साथ संबंधों को नए सिरे से स्थापित करने की इच्छा जताई है। तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा कि दोनों देशों को "पारस्परिक लाभ" के लिए मिलकर काम करना चाहिए। बांग्लादेश में को हुए ऐतिहासिक संसदीय चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए, जिसमें रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.