'शून्य के गम' में विराट कोहली ने फोड़ा 'शतकीय बम', 14 हजारी बनकर रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली, मई 14 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का आईपीएल 2026 के 57वें मैच में बल्ला गरजा। पिछले दो मैचों में शून्य पर लौटने के गम को भूलते हुए कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 'शतकीय बम' फोड़ा। उन्होंने रायपुर के मैदान पर 60 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रन बनाए। कोहली की बदौलत आरसीबी ने 193 रनों का टारगेट 19.1 ओवर में चेज किया और छह विकेट से जीत हासिल की। यह कोहली का आईपीएल में नौवां और टी20 क्रिकेट में दसवां शतक है। वह टी20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा (9 सेंचुरी) का रिकॉर्ड तोड़ा। सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल चार खिलाड़ी ही 10 या उससे अधिक शतक लगा पाए हैं। 37 वर्षीय कोहली के नाम आईपीएल में पहले से सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.