रीवा, अगस्त 9 -- अक्सर अपने अनोखे अंदाज और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र एक बार फिर सुर्खियों में है। विरोध करने वालों को जवाब देने के चक्कर में वे अपना आपा खो बैठे। उन्होंने कहा कि युद्ध छिड़ा हुआ और होर्मुज पर पाबंदियां हैं इसके बावजूद लोग एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध कर रहे हैं। जब वे मंच से भाषण दे रहे थे तो इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मंच पर ही मौजूद थे। मंच से बोलते हुए सांसद ने पेट्रोल में एथेनॉल के इस्तेमाल का विरोध करने वालों पर नाराजगी जताते हुए कहा भरे मंच से चिल्लाते हुए कि जब शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहीं तो कहां से आएगे 'तुम्हारे बाप के यहां से आएगा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- आतंकवादी कहां मिलेंगे, कांग्रेस के दफ्तर में...