'शुद्धिकरण' पर अब खरगे ने मोर्चा खोला, जेपी नड्डा को पत्र लिख FIR की मांग; आंबेडकर का भी जिक्र
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में 'शुद्धिकरण' को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मामले में उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी को निर्देश देकर मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया है। खरगे ने पत्र में लिखा मामले में 24 से ज्यादा हो गए। उन्होंने पत्र में 1927 के 'महाड़ आंदोलन' के दौरान बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के साथ हुई छुआछूत की घटना का भी उल्लेख किया। बता दें कि आठ अगस्त को उत्तराखंड में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खरगे की एक सभा हुई थी और इसके बाद कुछ लोगों ने सभास्थल का कथित तौर पर शुद्धीकरण किया था। कांग्रेस का आरोप है कि ऐसा करने वाले भाजपा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.