नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एकबार फिर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंदर केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल शुक्रवार को 95 लोधी स्टेट स्थित सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए हैं। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के नए बंगले को 'शीश महल 2' करार दिया है। प्रवेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि केजरीवाल के नए बंगले की तस्वीरें देखकर वे दंग रह गए हैं। मंत्री ने कहा 'दिल्ली के रहमान डकैत, जैसे फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल (धुरंध-2) आया था, वैसे ही आज हम 'शीश महल 2' का खुलासा करने जा रहे हैं। केजरीवाल ने दिल्ली में शीश महल तब बनाया जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी। दिल्ली की जनता कोविड की दवा मांग रही थी और दम तोड़ रही थी। उस दौरान केजरीवाल के आदेश पर दिल्ली के शीश महल का काम एक भी दिन नहीं रुका। जब हमारे '...