नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चर्चित आधिकारिक आवास को दिल्ली सरकार अगले सप्ताह से आम जनता के लिए खोलने जा रही है, जिसे भाजपा 'शीशमहल' कहती है। कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को यह घोषणा की। मंत्री ने बताया कि आम लोगों के भ्रमण के लिए टिकट बुकिंग और रजिस्ट्रेशन होगा। जल्द ही इसे लेकर पूरी जानकारी साझा की जाएगी। उधर, सूत्रों का कहना है कि इस आवास में घूमने के लिए लगभग 20 रुपये का टिकट रखा जा सकता है। बुजुर्गों और कॉलेज छात्रों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। मंत्री ने कहा कि जनता के लिए परिसर खोलने से पहले 2-3 दिनों में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष भ्रमण आयोजित किया जाएगा। इस प्रस्तावित भ्रमण के जरिए आम जनता को पूरे परिसर को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। लोग वहां बने कमरों, सुविधाओं और आंतरिक साज...