अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शचि शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी को जीआईसी भिकियासैण में शिविर लगाया जाना है। जिला प्रशासन, वन, चिकित्सा, आयुर्वेद, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, पशु चिकित्सा, जिला पूर्ति, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, उद्योग, लोनिवि, ऊर्जा, पर्यटन, सैनिक कल्याण सहित विभिन्न विभागों अधिकारियों से पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...