फतेहपुर, अगस्त 30 -- फतेहपुर,संवाददाता। तेजस की मौत के बाद जहां विपक्षी दलों के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच न्याय का भरोसा दिला रहे हैं वहीं अब तक भाजपा नेताओं के घर न पहुंचने पर परिजनों में रोष है। मृतक के चाचा जो कि सिविल लाइन वार्ड के भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों पर सवाल खड़े किये हैं। तेजस के चाचा संजय द्विवेदी ने बताया कि वह 15 सालों से भाजपा से जुड़ा है। सिविल लाइन वार्ड का बूथ अध्यक्ष है। इसके बाद भी मुकदमा लिखाने में छह घंटे तक संघर्ष करना पड़ा। आरोपी शिक्षा माफिया हैं। यह भी पढ़ें- डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट, कमेटी गठित सत्ता के लोगों का संरक्षण हैं, इसी लिये कार्रवाई नहीं हो रही। हमारी पार्टी की सरकार में दोषियों पर जैसी कार्रवाई होती है वैसी कार्रवाई प्रशासन को करना चाहिए। बुलडो...