प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। एमएनएनआईटी के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन हब फाउंडेशन की ओर से 'नई शिक्षा नीति और पं. महामना मदन मोहन मालवीय के दृष्टिकोण में नवाचार' विषय पर एक गुरुवार को संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में शिक्षा के भारतीय मूल्यों, कौशल विकास और नवाचार आधारित पढ़ाई पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि इंजीनियर हरीशंकर सिंह, अध्यक्ष महामना मालवीय मिशन ने कहा कि मालवीय जी का मानना था कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित न रहे, बल्कि वह चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा की भावना भी जगाए। इस अवसर पर प्रो. रवि प्रकाश तिवारी, प्रो. बसंत कुमार और प्रो. रमेश पांडेय, डॉ. राम कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.