पटना, मई 10 -- बिहार प्रोग्रेसिव यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (बीपीयूटीए) ने रविवार को गांधी संग्रहालय, पटना में शिक्षक संवाद पत्रिका का विमोचन किया। मौके पर वर्तमान समय में उच्च शिक्षा : चुनौतियां व संभावनाएं विषय पर विचार गोष्ठी हुई। पालीगंज विधायक डॉ. संदीप सौरभ ने नई शिक्षा नीति में निजीकरण और केंद्रीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब, दलित, पिछड़े छात्रों के लिए उच्च शिक्षा दुर्लभ होती जा रही है। पीयू के प्राध्यापक सोवन चक्रवर्ती ने कहा कि उच्च शिक्षा वैचारिक संकट से गुजर रही है। सहायक प्राध्यापक आशुतोष कुमार ने शिक्षकों को समाज की लोकतांत्रिक चेतना का वाहक बताया। सचिव डॉ. चिंदु ने सचिवीय प्रतिवेदन में शिक्षकों की कमी, विवि की स्वायत्तता पर संकट और शिक्षा के बाजारीकरण पर चिंता जताई। अवकाश प्राप्त प्रो. संतोष कुमार (एनआईटी पटना) ने घटते...