'शिक्षक की सफलता का मानक हैं छात्र'
वाराणसी, अगस्त 7 -- पिंडरा (वाराणसी)। डायट सारनाथ के वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक की सफलता के मानक उनके छात्र होते हैं। शुक्रवार को पिंडरा ब्लॉक के प्राथमिक जमापुर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में उन्होंने छात्राओं के अधिगम क्षमता पर प्रश्न पूछे और बच्चों की तारीफ की। अध्यक्षता राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक और प्राथमिक विद्यालय फूलपुर के प्रधानाध्यापक डॉ कुंवर पंकज सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक विनोद कश्यप ने किया। इस दौरान डॉ. राजीव गौतम, अरविंद वर्मा, तेजबहादुर, सरिता देवी, रागिनी सिंह, रीता देवी सहित अभिभावक उपस्थित रहे। इसके बाद बीआरसी पिंडरा पर उन्होंने संख्या ज्ञान पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- गोरख सिंह बीएड कॉलेज में दो दिवसीय प्रायोगिक परीक्षा यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.