बागेश्वर, मई 18 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। टीईटी पात्रता परीक्षा अनिवार्यता पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बागेश्वर जिला इकाई ने कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि उम्रदराज शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उन्हें समस्या का समाधान करने की मांग की है। साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। सोमवार को नुमाइशखेत मैदान में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उम्रदराज शिक्षकों को टीईटी परीक्षा को अनिवार्य किया जा रहा है। दो साल के भीतर परीक्षा पास नहीं करने पर बाहर कार रास्ता दिखाने की भी बात की जा रही है। यह भी पढ़ें- 13 सूत्रीय मांगों को लेकन शिक्षकों ने टिहरी में किया जोरदार प्रदर्शन इससे प्रदेश में करीब 30 हजार शिक्षक प्रभावित होंगे। ऐसे में शिक्षक और परिजन तनाव में हैं। परेशान स...