जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट एवं नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तथा विधायक सरयू राय के नेतृत्व में रविवार, 4 अक्टूबर को 'शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान' कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम डीबीएमएस हाई स्कूल के कलाकृति प्रेक्षागृह (रंकिणी मंदिर के पास) में पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर एंजिला गुप्ता, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह, एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधर तथा रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. ज्योति प्रकाश उपस्थित रहेंगे। इसमें झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, रिसर्...