महू, अप्रैल 19 -- महू के बेरछा जंगल में कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके मित्र से बेरहमी से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो खतरनाक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी सुभाष और पिंटू आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं, जो जंगल में सुनसान जगहों पर आने वाले प्रेमी जोड़ों को निशाना बनाते थे। शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दोनों पहले युवक को पीटकर भगाते, फिर युवतियों के साथ दुष्कर्म और लूटपाट जैसी वारदात को अंजाम देते थे। 14 अप्रैल को इंदौर की एक कॉलेज छात्रा अपने मित्र के साथ महू घूमने पहुंची थी। दोनों बड़गोंदा थाना क्षेत्र के लगनचा भेरू दर्शन के बाद बेरछा जंगल में बैठे थे, तभी दो बदमाश वहां पहुंचे और युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को पीटकर भगा दिया और युवती को पकड़कर करीब एक कि...