रुद्रपुर, मार्च 7 -- शांतिपुरी, संवाददाता। शनिवार को ग्राम शांतिपुरी नंबर दो पंचायत भवन में क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य वक्ता नगला नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने गांव के विकास कार्यों में नगर पालिका की ओर से सहयोग देने का आश्वासन दिया। शुक्ला ने कहा कि शांतिपुरी मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर टाइलें लगवाने, बाजार क्षेत्र में स्वचालित हाईमास्ट लाइट, गांव को स्वच्छ रखने के लिए कूड़ा एकत्रीकरण के लिए वाहन उपलब्ध कराने और खेती-किसानी से जुड़ी छोटी पुलिया व चार सौ मीटर सड़क निर्माण समेत सीवर संबंधी समस्याओं के समाधान में नगर पालिका ग्रामसभा का पूर्ण सहयोग करेगी। ग्राम प्रधान कविता तिवारी व सैनिक संगठन अध्यक्ष लालसिंह कोरंगा ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। बैठक में दीपक तिवारी, मुन्ना तिवारी, कल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.