नैनीताल, अप्रैल 1 -- नैनीताल, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में नई शराब दुकानों का विरोध जोर पकड़ता जा रहा है। एक ओर प्रशासनिक स्तर पर दुकानें खोलने की कवायद तेज हो गई है, वहीं आम जनता सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को नैनीताल की समीपवर्ती खुर्पाताल में महिलाएं बजून के पास नैनीताल-कालाढूंगी सड़क के किनारे धरने पर बैठीं रहीं। जबकि, भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर कैंची धाम से कुछ ही दूरी पर स्थित रातीघाट में भी शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। जिससे माहौल तनावपूर्ण रहा।मंगोली क्षेत्र में प्रस्तावित दो शराब की दुकानों को लेकर विरोध तेज हो गया है। महिलाओं ने सरकार के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है और अब आंदोलन उग्र रूप लेता...