मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की टेंगरारी गांव के रामजपान की मंदिर में शनिवार को शनि महाराज की कथा का आयोजन किया गया। चेतना अनुभूति केंद्र के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कथावाचक सामाधि महाराज ने बताया की हिंदु धर्म में शनि देव को न्याय का देवता कहा गया है। लोग उनसे डरते हैं, लेकिन असल में शनि देव बुरे नहीं हैं। बल्कि हमारे कर्मों का हिसाब रखने वाले देवता हैं। उनकी व्रत कथा से धैर्य और अहंकार से दूर रहने की सीख मिलती है। मौके पर विन्दा साह, लालबाबू गुप्ता, सुजय कुमार और चंदन कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...