वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रो. अनूप कुमार मिश्र की पुस्तक 'शताब्दी पथ पर राष्ट्र निर्माण' का विमोचन मंगलवार को बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने अपने कार्यालय में किया। प्रो. चतुर्वेदी ने पुस्तक की विषयवस्तु, शोधपरक दृष्टि और समकालीन प्रासंगिकता की सराहना करते हुए लेखक को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अकादमिक एवं वैचारिक कार्य राष्ट्र और समाज के व्यापक विमर्श को समृद्ध करते हैं। प्रो. मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपनी तीन अन्य पुस्तकें भी कुलपति को भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.