नई दिल्ली, मई 7 -- भारतीय सेना द्वारा एक साल पहले आज ही के दिन 7 मई को तड़के 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) का आगाज किया गया था। यह सैन्य कार्रवाई 22 अप्रैल को हुए भीषण पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब थी। भारतीय वायुसेना और सेना के संयुक्त प्रहार ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी कैंपों पर सटीक हमले कर उन्हें तहस-नहस कर दिया था। सैन्य अधिकारियों ने आज ऑपरेशन सिंदूर की कठिनाइयों का जिक्र करने के लिए कई उपमाओं का इस्तेमाल किया है। इस सैन्य कार्रवाई के नाम के साथ-साथ अब व्यापक रूप से पहचाने जाने वाले 'लोगो' से भी एक स्पष्ट संदेश मिलता है। यह भी पढ़ें- पूरी दुनिया जानती है... ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारत का PAK को करारा जवाबऑपरेशन सिंदूर से नई लक्ष्मण रेखा खींची चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने ...