कौशाम्बी, मार्च 20 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद नवरात्र के पावन अवसर पर जहां देशभर में मां दुर्गा की आराधना पूजा की जा रही है, वहीं सिराथू क्षेत्र में बालिकाओं को शक्ति का स्वरूप मानते हुए उनकी सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर विशेष पहल भी की जा रही है। इसी क्रम में सैनी पुलिस द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सिराथू में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह ने सिराथू के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियों को मां दुर्गा का स्वरूप माना गया है, इसलिए उनका शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्...