हल्द्वानी, जुलाई 24 -- लालकुआं, संवाददाता। उत्तराखंड देवभूमि पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र पुरी महाराज ने लालकुआं तहसील के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति को भेजा। ज्ञापन में कहा है कि सांसद एवं विधायकों की तरह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषदों के अध्यक्षों/महामंत्रियों एवं चारों मठों के शंकराचार्यों को पेंशन दी जाए। उन्होंने कहा कि मोबाइल रिचार्ज की कीमत अत्यधिक होने के चलते निम्न वर्ग के लोग उसे वहन नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए रिचार्ज की कीमत कम की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा विभिन्न कार्यों को ठेका प्रथा के तौर पर कराया जा रहा है, जिसे कम करते हुए अभ्यर्थियों को नियमित रोजगार अधिक संख्या में प्रदान किया जाए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से की पुरोहित कल्याण आयोग गठन की मांग ज्ञापन देने वालों में कुमाऊं मंडल के अध्य...