'व्यवहार आधारित सुरक्षा उद्योगों की नई संजीवनी'
समस्तीपुर, जून 18 -- हसनपुर, निज संवाददाता। हसनपुर चीनी मिल में व्यवहार आधारित सुरक्षा पर कर्मचारियों व पदाधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मुम्बई से आये औद्योगिक मनोवैज्ञानिक डा हरवंश लाल कैला ने कहा कि व्यवहार आधारित सुरक्षा, उद्योग की नई संजीवनी है। उन्होंने कर्मचारियों, पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि आज के आधुनिक औद्योगिक युग में तकनीक, मशीनें और सुरक्षा के कड़े नियम हर कारखाने की बुनियादी जरूरत बन चुके हैं। हेलमेट, सेफ्टी शूज और सुरक्षा चक्रों (गार्ड्स) की फेहरिस्त बहुत लंबी है। इसके बावजूद, देश भर के कारखानों से आने वाली हादसों की खबरें हमें यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि कमी कहां रह गई है। व्यवहार आधारित सुरक्षा इसी कमी की पूर्ति करता है। कारखाने में सब कुछ ठीक होने पर भी एक पल की जल्दबाजी या सुरक्षा उपकरणों को ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.