श्रीनगर, जुलाई 4 -- जम्मू-कश्मीर में 12 साल के एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चा घाटी की शिक्षा मंत्री सकीना इटू पर भड़ास निकालते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक ने बच्चे की टिप्पणियों को 'असभ्य' करार दिया है। वहीं, सरकारी बाल कल्याण समिति (CWC) ने उस न्यूज पोर्टल को तलब किया है, जिसने सबसे पहले इस क्लिप को अपलोड किया था।आखिर बच्चे ने वीडियो में क्या कहा? वीडियो में बच्चा घाटी में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के बावजूद गर्मी की छुट्टियां घोषित न करने पर शिक्षा मंत्री सकीना इटू की तीखी आलोचना कर रहा है। वीडियो में बच्चे को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मुझे नहीं लगता कि मंत्री जी के शायद ऐसे बच्चे होंगे ...