कौशाम्बी, मार्च 14 -- पति-पत्नी के बीच आई 'वो' ने करारी थाना क्षेत्र के लहना गांव की एक महिला की जान ले ली थी। महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की थी। उसके भाई की तहरीर पर उसके पति, नंद व सौतन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा कायम हुआ था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बनीखास निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि उसने अपनी बहन विमला देवी (32) की शादी वर्ष 2014 में करारी के लहना गांव में जगजीत पुत्र देवराज से की थी। बहनोई जगजीत पेशे से राजगीर है। पीड़ित के मुताबिक शादी के बाद अभी तक सब कुछ ठीक चल रहा था। आरोप है कि इस बीच बहनोई का गांव की ही एक महिला से संबंध हो गया। बहन विमला इसका विरोध करती थी। इसे लेकर दंपती के बीच मनमुटा...