नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- आम आदमी पार्टी (आप) में शुक्रवार को बड़ी टूट सामने आई। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 6 अन्य राज्यसभा सांसद ने पार्टी से दूरी बना ली। दोपहर में राघव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलान किया और शाम होते-होते बीजेपी का दामन थाम लिया। राघव को लेकर आप नेता अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने भी राघव चड्ढा का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वे आम आदमी पार्टी के लिए 'समर्पण और ईमानदारी' को लेकर बड़े दावे करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल यह एक पुराना वीडियो है जो कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। राघव के साथ खुद जरनैल सिंह भी बैठे हैं। वीडियो में राघव कहते हैं 'आज तक वो रकम नहीं बनी...मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं। आज तक वो रकम नहीं बनी और वो शख्स पैदा नहीं ...