नई दिल्ली, अगस्त 24 -- बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के स्टारडम को कोई टक्कर नहीं दे सकता है। फैंस के बीच उनकी दीवानगी ऐसी है कि एक झलक पाने के लिए वो कुछ भी कर जाते हैं। कुछ ऐसी ही दीवानगी बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के अंदर भी शाहरुख खान को लेकर रही है। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस हिना खान हैं। हाल ही में हिना खान और अभिनव शुक्ला ने भी शाहरुख संग अपनी पहली मुलाकात को याद किया। आइए जानते हैं दोनों स्टार्स का वो खास पल कैसा था।रुबीना के पॉडकास्ट पर पहुंची हिना हिना खान और रॉकी जायसवाल हाल ही में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के पॉडकास्ट 'POV' का हिस्सा बने। इस दौरान बातचीत में हिना ने उस समय को याद किया जब वह शाहरुख खान से मिली थीं। हिना ने बताया कि ये वो वक्त था जब वो इंडस्ट्री में नई थीं। उन्हें इंडस्ट्री में आए हुए सिर्फ डेढ़ साल ही हुए थे।...