'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान में सपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
मेरठ, अक्टूबर 4 -- 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत समाजवादी पार्टी ने रविवार को कमिश्नरी चौराहे से कचहरी चौराहे स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद सपा नेता एवं कार्यकर्ता कचहरी चौराहे पर आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए।प्रदर्शन में विधायक रफीक अंसारी, सपा जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, डॉ. अनीता पुंडीर समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पैदल मार्च निकालकर वोट बचाओ देश बचाओ के नारे लगाए कार्यकर्ताओं ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.