चाईबासा, दिसम्बर 12 -- चाईबासा,संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि 14 दिसंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली का आयोजन होगा। इसका पूरे देश में व्यापक असर होगा। इससे आम लोगों को चुनाव आयोग की भाजपा के साथ संलिप्तता व आम जनमानस को इस बेहद महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक करने में भी भरपूर सहायता मिलेगी। उन्होंने यह बातें दिल्ली रवाना होने के दौरान रास्ते में चाईबासा के कांग्रेस नेताओें को संबोधित करते हुए कही हैं। कांग्रेस की रैली देश में लोकतंत्र को बचाने का प्रयास उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली देश में लोकतंत्र को बचाने का प्रयास है। इसमें सफलता तो सुनिश्चित है ही साथ ही इसे लंबे समय तक याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मामले में अब सारी बातें पूरी तरीके से स...