नई दिल्ली, फरवरी 17 -- यूपी में एसआईआर के बीच वोटर लिस्ट' के संग्राम में अब चुनाव आयोग भी कूद पड़ा है। चुनाव आयोग ने विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिए हैं। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया उन्होंने कहा कि सकलडीहा के विधायक की पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से नाम नहीं काटा गया है। ऐसे ही बलिया के सिकंदरपुर में 126 वोटरों, प्रतापगढ़ के बाबागंज में 100 वोटरों के काटने के आरोपों की जांच कराई गई तो वह भी निराधार पाए गए। कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे का नाम नहीं कटवा सकता है। उसे आपत्ति फॉर्म-7 पर नाम, वोटर आईडी नंबर, किसी दूसरे का नाम कटवाने का कारण लिखना होगा । यही नहीं वह उसी विधानसभा का रहने वाला हो। कोई अज्ञात व्यक्ति किसी का नाम नहीं कटवा सकता है। इससे पहले सोमवार को सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव ने एसआईआर के मु...