मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोला रोड स्थित बाबा कमलेश्वरनाथ शिव मंदिर में वैशाख मोहिनी एकादशी पर भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक बाल संत पीयूष गिरि ने कथा में मोहिनी एकादशी के महत्व को बताया। कहा कि वैशाख के केवल अंतिम तीन दिन भी ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करने वाले को पूरे वैशाख का पुण्य लाभ मिलता है।उन्होंने कहा कि कैसे धनपाल के पुत्र धृष्टबुद्धि ने कौंडिण्य मुनि के उपदेश से वैशाख मोहिनी एकादशी का व्रत किया और विष्णु धाम को प्राप्त कर लिया। उन्होंने कहा कि वैशाख में प्याऊ लगवाना, गौ के लिये जल की व्यवस्था, ब्रह्ममुहूर्त में स्नान, स्वाध्याय आदि करते हैं वे सम्पूर्ण पापों से मुक्त हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर 151 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा कथावाचक भागवत कथा के क्रम में तृतीय स...