नई दिल्ली, जून 8 -- महान क्रिकेटर कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिलने पर प्रशंसकों और विशेषज्ञों को उन्हें लेकर संयम रखने की अपील करते हुए कहा कि इस युवा पर करियर की शुरुआत में अपेक्षाओं का अत्यधिक बोझ डालना अनुचित होगा। 15 साल के सूर्यवंशी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारत की सीनियर पुरुष टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। उन्हें इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है और साथ ही इस साल के आखिर में जापान के आइची नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी उन्हें टीम में जगह दी गई है।'इसका जवाब तो वही दे सकता है' विश्व कप 1983 विजेता भारतीय टीम के कप्तान कपिल ने सूर्यवंशी को 'विशेष प्रतिभा' बताया लेकिन इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्...