नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने दिल्ली के मैदान पर पहले टी20 में सात विकेट से जीत दर्ज की। ओपनर अभिषेक शर्मा (32 गेंदों में 82, सात चौके और सात छक्के) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 13.4 ओवर में आसानी से 157 रनों का टारगेज चेज किया। भारत की जीत के साथ-साथ संजू सैमसन की नाकामी की चर्चा हो रही है। वह बतौर ओपनर उतरने के बाद 8 गेंदों में 10 रन ही जुटा सके, जिसमें दो चौके हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने सैमसन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि सैमसन ने भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद कोई क्रिकेट नहीं खेला मगर फिर भी मौका मिल गया जबकि इन-फॉर्म वैभव सूर्यवंशी को नजरअंदाज कर दिया।जिम्बाब्ले में सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज...