नई दिल्ली, जून 29 -- क्रिकेट फैंस समेत दिग्गजों को भी वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, 15 साल के सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। युवा ओपनर के 'नो डेब्यू' पर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सैयद किरमानी भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रॉडकास्टर्स सूर्यवंशी के नाम पर मार्केटिंग कर रहे हैं लेकिन उन्हें खेलने का चांस नहीं मिल रहा। भारत को आयरलैंड सीरीज में 0-2 से ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम से सीरीज जीती।'ट्रेलर्स में देखा लेकिन मुख्य फिल्म में नहीं' पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, किरमानी ने कहा, ''सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ नहीं खिलाना एक गलती थी। आयरलैंड से पहला मैच हारने के बाद दूसरे टी20 में...