नई दिल्ली, जुलाई 1 -- भारत के पूर्व सिलेक्टर सरनदीप सिंह चाहते हैं कि डरहम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनें। 15 वर्षीय सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ उस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था जिसे विश्व चैंपियन भारत 0-2 से हार गया था। अगर वह बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हैं तो वह भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे।'कभी-कभी ऐसा करना पड़ता है' सरनदीन ने दिल्ली में डीपीएल नीलामी के दौरान कहा, ''उन्हें (आयरलैंड के खिलाफ) खेलना चाहिए था। टीम प्रबंधन को यह देखना होगा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में कैसे शामिल किया जाए। कभी-कभी कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाए और उसे मौका मिल सकता है।'' उन्होंने कहा, ''अगर आप भविष्य के लिए टीम बना र...