'वैक्सीन स्ट्रेन' निजी कंपनी को बेचने के विरोध में कांग्रेस
नई दिल्ली, मार्च 24 -- महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को हैफकिन इंस्टीट्यूट से एक दुर्लभ, ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण 'वैक्सीन स्ट्रेन' (टीका बनाने का नमूना) को निजी कंपनी को कथित रूप से बेचे जाने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही गरीबों के लिए टीके महंगे हो सकते हैं। राज्य में कांग्रेस विधायक दल के नेता वडेट्टीवार ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए 'रिलायंस लाइफ साइंसेज' द्वारा डीपीटी (डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस) 'वैक्सीन स्ट्रेन' की खरीद के प्रस्ताव पर शुरू की गई प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। कहा कि हैफकिन संस्थान द्वारा अभरुचि पत्र मांगे जाने की जरूरत पर सवाल उठाया। 1899 में स्थापित हैफकिन संस्थान देश के सबसे पुराने जैव चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.