नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार के एक कदम पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि वे अपनी पैंट गीली कर रहे हैं। दरअसल उनका ये गुस्सा केंद्र सरकार की आलोचना करने वाले कंटेंट को मेटा द्वारा अपने तमाम प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम) से हटाने को लेकर भड़का। उन्होंने यहां तक कहा कि कई कंटेंट क्रिएटर्स के अकाउंट भी हटाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इस बारे में शेयर की अपनी पोस्ट में दीपके ने लिखा, 'वे (केंद्र) अपनी पैंट गीली कर रहे हैं। सरकार की आलोचना करने वाले कंटेंट को सरकार के अनुरोध पर मेटा हटा रहा है। सिस्टम की नाकामियों को सामने लाने वाले कई कंटेंट क्रिएटर्स के अकाउंट भी हटाए जा रहे हैं।' यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनत...