बागेश्वर, अप्रैल 12 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन की जिला इकाई की त्रैमासिक बैठक में सैनिक कल्याण अधिकारी समेत अन्य कर्मचारियों के वेतन रोकने के मामले पर चिंता जताई। संगठन ने जिलाधिकारी से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि संबंधित अधिकारी मेडल प्राप्त और ईमानदार हैं, ऐसे में उनके साथ इस प्रकार का निर्णय उचित नहीं है। स्थानीय होटल में बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारी और पूर्व सैनिक शामिल हुए। यहां सैनिक हितों से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कैंटीन भवन निर्माण की पूर्व घोषणा पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। इस संबंध में डीएम के माध्यम से शासन से वार्ता का निर्णय लिया। जिला सैनिक परिषद में ऐसे सदस्यों के चयन की मांग उठी, जो पूर्व सैनिकों के ...