'वेड इन उत्तराखंड' परिकल्पना से अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, CM धामी ने बताया पूरा प्लान
देहरादून, जुलाई 16 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 'वेड इन उत्तराखंड' अभियान राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वेडिंग टूरिज्म के साथ स्पिरिचुअल व वेलनेस टूरिज्म को भी प्रोत्साहन दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को किमाड़ी स्थित एक होटल में इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑफ इवेंट इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वेडिंग प्रोफेशनल्स सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश भर से आए वेडिंग प्लानर्स, इवेंट विशेषज्ञों, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों तथा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन राज्य में पर्यटन, विशेषकर वेडिंग टूरिज्म के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से राज्य में पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.