आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंडलीय अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में 85 साल की वृद्ध महिला और उसके बेटे के साथ हुई मारपीट की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने आजमगढ़ मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य को मामले की जांच करने के साथ ही तीन दिन के अंदर सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 85 वर्षीय सावित्री सिंह पत्नी स्व. नरेंद्र सिंह के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। वह गुरुवार को अपने बेटे देवेंद्र सिंह के साथ मंडलीय अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में इलाज कराने गई थी। कमरा नंबर 26 में आर्थो सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने उसका इलाज करने से मना कर दिया। आरोप है कि इलाज करने की जिद करने पर डॉक्टर और उनके साथ रहे लोगों ने वृद्धा और उसके बेटे के साथ मारपीट की। वृद्धा...