नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मनरेगा की जगह लाए गए 'वीबी-जी राम जी' कानून को लेकर भाजपा देश भर में जन-जागरण अभियान चलाएगी और विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करेगी। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार शाम को वर्चुअल माध्यम से भाजपा के मुख्यमंत्रियों व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसमें राजग के नेता भी जुड़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने पिछले संसद सत्र में मनरेगा का नाम बदलकर 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन ग्रामीण' (वीबी-जी राम जी) किया था। तभी से विपक्ष इसको लेकर हमलावर है। अब जबकि विपक्षी कांग्रेस ने पांच जनवरी से देश भर में 'मनरेगा बचाओ' अभियान चलाने जा रही है, तो भाजपा भी उसका जमकर प्रतिकार करके हुए इस कानून के लाभ और विपक्ष के दुष्प्रचार को जनता तक लेकर जाएगी। शनिवार को होने वाली ...