अल्मोड़ा, मई 23 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। हिमालय की पारिस्थितिकी पूरे विश्व में पर्यावरण संतुलन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। यह बात वैज्ञानिकों ने जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर हुए कार्यक्रम में कही। संस्थान के नेचर इंटरप्रिटैशन लर्निंग सेंटर में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर 'वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्रवाई' थीम के तहत कार्यक्रम हुआ। संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ. आईडी भट्ट ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारिस्थितिकी भारत के लिए तो महत्वपूर्ण है ही, साथ ही पूरे विश्व के पर्यावरण संतुलन के लिए भी काफी अहम है। यह भी पढ़ें- 'विश्व के पर्यावरण संतुलन को हिमालयी पारिस्थितिकी अहम' उन्होंने अपनी सीख को सभी के साथ साझा करने का आह्वान किया।...