प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 2026-31 बैच के विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन/इंडक्शन कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यायमूर्ति आलोक माथुर ने विद्यार्थियों को कानून की पढ़ाई के साथ अनुशासन, सम्मान, संवाद कौशल और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लॉ कॉलेज जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा है। कानून वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जुड़ा होने के कारण निरंतर सीखने और खोज की प्रक्रिया है। विशेषज्ञता कानून को केवल जानने में नहीं, बल्कि उसे खोजने में है।न्यायमूर्ति विनोद दीवाकर ने विद्यार्थियों से बड़ा सपना देखने और अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकलकर सोचने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: गोस्सनर कॉलेज में स्नातक विज्ञान के ...