नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली की शान में कसीदा पढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल लोगों ने कोहली को संन्यास लेने की सलाह दी थी लेकिन अब किसी की मजाल नहीं कि उनको टच कर पाए। 37 वर्षीय कोहली ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में तूफानी शतकीय पारी खेली। वह 88 गेंदों में 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 139 रन बनाकर नाबाद लौटे। कोहली ने पहली बार एक वनडे पारी में 9 छक्के मारे। उनके शतक की बदौलत भारत ने 296 रनों का टारगेट 41.4 ओवर में चेज किया। बता दें कि कोहली अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार दो वनडे मैचों में शून्य पर आउट हो गए थे, जिसके बाद वह आलचोकों के निशाने पर आए। हालांकि, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में तीसरे वनडे में नाबाद 74 रन बनाकर आलोचकों का...