अल्मोड़ा, जून 11 -- अल्मोड़ा। बीटीकेआईटी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी गुरुवार को भी धरने पर डटे रहे। कर्मचारियों ने जल्द विनियमितीकरण नहीं होने पर क्रमिक अनशन करने के लिए बाध्य होने की चेतावनी दी। गुरुवार को सातवें दिन भी प्रदर्शन कर कर्मियों ने कॉलेज प्रशासन पर विनियमितीकरण में देरी का आरोप लगाया। उक्रांत पार्टी के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी भी साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और निदेशक से वार्ता की। निदेशक ने बताया कि कर्मचारियों की कर्मचारियों का डाटा तैयार कर लिया गया है। कमेटी को भेजने के बाद मंत्री तकनीकी शिक्षा व सचिव तकनीकी शिक्षा देहरादून को प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- पॉलीटेक्निक कॉलेजों में कार्य बहिष्कार जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...